0605 मुकेश भट्ट
मुकेश भट्ट जी का आज जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया है।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9sK1EQelSYov0kpRr0Iwka
0605 मुकेश भट्ट
मुकेश भट्ट जी का आज जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया है।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9sK1EQelSYov0kpRr0Iwka
0602 राज कपूर
आज इनकी पुण्यतिथि है।
इनके नाम और काम से सब सुपरिचित हैं।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF8L4gYAWwqsS4Z4moELkK4Z
0601 आर माधवन
आज इनका जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों में अभिनय किया है।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9nrZr5UcHCgKTrnkgJrMiI
द0531 राजेश खोसला
आज इनका जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया है बतौर निर्देशक।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF912eSH-4RnW39M9AqzSOfj
0530 परेश रावल
परेश रावल का अभिनय इतना सहज है कि उन्हें किसी मुखौटे की आवश्यकता नहीं।
हेराफेरी फ़िल्म में उनका अभिनय आला दर्जे का है।
0529 पंकज कपूर
आज उनका जन्मदिन है।
दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित जासूसी धारावाहिक 'करमचंद' में निभाई शीर्षक भूमिका से मेरा उनसे परिचय हुआ। बाद में फ़िल्म 'जलवा' में इनके जलवे से मैं प्रभावित हुआ। और 'एक रूका हुआ फ़ैसला' में तो इनका अभिनय कमाल का है।
उनकी अन्य सराहनीय फिल्मों में 'एक डॉक्टर की मौत' (1991) तथा विशाल भारद्वाज निर्देशित 'मक़बूल' (2003) शामिल हैं। आस्कर अवार्ड विजेता रिचर्ड अटेनबरो निर्देशित और 1982 में निर्मित फिल्म 'गाँधी' में पंकज ने प्यारेलाल की संक्षिप्त भूमिका अदा की थी पर फिल्म के हिन्दी संस्करण में गाँधी का किरदार निभा रहे 'बेन किंग्सले' की डबिंग करने का उन्हें अवसर मिला।
0527 जवाहर लाल नेहरू
आज के दिन 1964 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू का स्वर्गवास हो गया था।
आज हम इनके व्यक्तित्व को विवादों से भरा देखते हैं।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF-8jd7ATteel-XbyIb0dahL
0525 लक्ष्मीकान्त
आज के दिन लक्ष्मीकान्त जी का निधन हुआ था। उन्होंने प्यारेलाल जी के साथ मिलकर भारतीय फ़िल्मी दुनिया को कई लोकप्रिय गीत दिए हैं।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF97OoV9Q6CAtQjEH1-MQDis
0525 करण जौहर
आज इनका जन्मदिन है। इनकी द्वारा बनाई गईं फ़िल्में भारतीय सिनेमा की मील की पत्थर हैं।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9EuHGQq4mO_UbX7TuGBWcZ
0524 राजेश रोशन
आज इनका जन्मदिन है। इनका संगीत अत्यंत कर्णप्रिय है। मानो आप कोई बाँसुरी सुन रहे हो, इतना कोमल।
आईए, सुने उनके चन्द गीत:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9yolgfmVz97CGtDpPZBoRw
0524 मजरूह
आज के दिन मजरूह साहब का देहान्त हुआ था।
उनके इतने गीत मशहूर हैं कि कोई भी प्लेलिस्ट छोटी पड़ जाती है। फिर भी एक प्रयास प्रस्तुत है:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF-MbPtDT2yupX5BFlICDcVn
हालाँकि सॉन कॉनरी पहले जैम्स बॉण्ड थे, लेकिन मेरे लिए रॉजर मूर ही बॉण्ड रहे हैं और रहेंगे।
उनके दबंग अभिनय का मैं क़ायल हूँ। या कहिए वो उम्र ही कुछ ऐसी थी कि मैं उन पर फ़िदा हो गया।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF_gxGWLA8kCv5r4KfikLaBt
0521 आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा का आज जन्मदिन है। और आज के बॉलीवुड दर्शक इनके नाम से सुपरिचित हैं। जबकि ये ख़ुद अपने बारे में कुछ नहीं कहते। जनता की नज़रों से दूर रहते हैं। एक तरह से camera shy हैं।
आईए, सुनते हैं उनके शाहकार से जुड़ी कुछ बातें, कुछ गीत:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF8iu6sXDqZsKRU1XwX0yXwL
0521 राजीव गाँधी
मुझे 21 मई 1991 का दिन अच्छी तरह से याद है। मैं कुछ दिन पहले ही अमिताभ का 'जुम्मा-चुम्मा' शो शिकागो में देखकर आया था और अमिताभ को इतने क़रीब से देखकर बहुत प्रसन्न था। पता चला कि इस दुर्घटना के कारण वे अपने अमरीकी दौरे से आनन-फ़ानन दिल्ली भागे।
जब मैं बनारस में पढ़ रहा था, तब उनकी माँ की हत्या की ख़बर सुनी। अब जब मैं इण्डियानापोलिस में पढ़ा रहा था तो बेटे की। बहुत दु:ख हुआ।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF_632yERWg7KrZMshqkSpaC
0519 शुजात हुसैन खान
इनका नाम सुना-सुना सा लगता है, लेकिन आज पता चला कि ये सितारवादक एवं गायक हैं। आज इनका जन्मदिन है।
लीजिए, सुनिए उनके कुछ गीत:
0519 गिरीश कर्नाड
आज इनका जन्मदिन है। इनसे मेरा परिचय फ़िल्म 'स्वामी' से हुआ था। उनके अभिनय से मैं अत्यधिक प्रभावित हुआ। अभिनय तो शबाना जी का भी अच्छा था, लेकिन उनके किरदार से मैं सहमत नहीं था। गीत भी बहुत अच्छे थे। और मन्नू भंडारी जी की कहानी तो बेहतरीन थी ही।
बाद में पता चला कि सिर्फ़ अभिनेता ही नहीं है। नाटक लिखने में ये सबसे आगे हैं।
देखिए उनके जीवन के बारे में यहाँ:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF-tR773wwHQ04lqSN1qcyx2
रॉजर ऐल्स, फ़ॉक्स न्यूज़ चैनल के संस्थापक का आज निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे एवं पिछले पचास वर्षो से टेलिविज़न की दुनिया में सक्रिय थे।
उनकी उपलब्धियाँ कई रहीं। एवं वे सराहनीय भी हैं। चाहे वे सबके गले न उतरे। लेकिन यह तो सच है कि जो मुद्दे आमतौर पर पारिवारिक पिकनिक पर उठाए जाते थे, उन मुद्दों को उन्होंने अपने चैनल पर बड़ी बेबाक़ी से प्रस्तुत किए।
वे एक विराट हस्ती थे, उन्हें नकारा नहीं जा सकता।
0605 मुकेश भट्ट मुकेश भट्ट जी का आज जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया है। http://www.youtube.com/p...