0524 राजेश रोशन
आज इनका जन्मदिन है। इनका संगीत अत्यंत कर्णप्रिय है। मानो आप कोई बाँसुरी सुन रहे हो, इतना कोमल।
आईए, सुने उनके चन्द गीत:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9yolgfmVz97CGtDpPZBoRw
0524 राजेश रोशन
आज इनका जन्मदिन है। इनका संगीत अत्यंत कर्णप्रिय है। मानो आप कोई बाँसुरी सुन रहे हो, इतना कोमल।
आईए, सुने उनके चन्द गीत:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF9yolgfmVz97CGtDpPZBoRw
0524 मजरूह
आज के दिन मजरूह साहब का देहान्त हुआ था।
उनके इतने गीत मशहूर हैं कि कोई भी प्लेलिस्ट छोटी पड़ जाती है। फिर भी एक प्रयास प्रस्तुत है:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF-MbPtDT2yupX5BFlICDcVn
हालाँकि सॉन कॉनरी पहले जैम्स बॉण्ड थे, लेकिन मेरे लिए रॉजर मूर ही बॉण्ड रहे हैं और रहेंगे।
उनके दबंग अभिनय का मैं क़ायल हूँ। या कहिए वो उम्र ही कुछ ऐसी थी कि मैं उन पर फ़िदा हो गया।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF_gxGWLA8kCv5r4KfikLaBt
0521 आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा का आज जन्मदिन है। और आज के बॉलीवुड दर्शक इनके नाम से सुपरिचित हैं। जबकि ये ख़ुद अपने बारे में कुछ नहीं कहते। जनता की नज़रों से दूर रहते हैं। एक तरह से camera shy हैं।
आईए, सुनते हैं उनके शाहकार से जुड़ी कुछ बातें, कुछ गीत:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF8iu6sXDqZsKRU1XwX0yXwL
0521 राजीव गाँधी
मुझे 21 मई 1991 का दिन अच्छी तरह से याद है। मैं कुछ दिन पहले ही अमिताभ का 'जुम्मा-चुम्मा' शो शिकागो में देखकर आया था और अमिताभ को इतने क़रीब से देखकर बहुत प्रसन्न था। पता चला कि इस दुर्घटना के कारण वे अपने अमरीकी दौरे से आनन-फ़ानन दिल्ली भागे।
जब मैं बनारस में पढ़ रहा था, तब उनकी माँ की हत्या की ख़बर सुनी। अब जब मैं इण्डियानापोलिस में पढ़ा रहा था तो बेटे की। बहुत दु:ख हुआ।
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF_632yERWg7KrZMshqkSpaC
0519 शुजात हुसैन खान
इनका नाम सुना-सुना सा लगता है, लेकिन आज पता चला कि ये सितारवादक एवं गायक हैं। आज इनका जन्मदिन है।
लीजिए, सुनिए उनके कुछ गीत:
0519 गिरीश कर्नाड
आज इनका जन्मदिन है। इनसे मेरा परिचय फ़िल्म 'स्वामी' से हुआ था। उनके अभिनय से मैं अत्यधिक प्रभावित हुआ। अभिनय तो शबाना जी का भी अच्छा था, लेकिन उनके किरदार से मैं सहमत नहीं था। गीत भी बहुत अच्छे थे। और मन्नू भंडारी जी की कहानी तो बेहतरीन थी ही।
बाद में पता चला कि सिर्फ़ अभिनेता ही नहीं है। नाटक लिखने में ये सबसे आगे हैं।
देखिए उनके जीवन के बारे में यहाँ:
http://www.youtube.com/playlist?list=PLAxLt1oyJnF-tR773wwHQ04lqSN1qcyx2
0605 मुकेश भट्ट मुकेश भट्ट जी का आज जन्मदिन है। इन्होंने कई बेहतरीन फ़िल्मों का निर्माण किया है। http://www.youtube.com/p...